कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का किया स्वागत

झाबुआ आज दिनांक 14/04/2024, वन एवं पर्यावरण मंत्री नागरसिंह चोहान, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अनिता नागरसिंह चोहान भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया की उपस्थिति में कुंदनपुर मंडल की बेठक में युवक कांग्रेस के विधानसभा महासचिव राजेश सोलंकी ने अपने बीस साथियों सहित कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि आज कुंदनपुर मंडल की बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रिय प्रत्याशी अनिता नागरसिंह चोहान, मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण मंत्री नागरसिंह चोहान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया की गरीमामय उपस्थित में युवक कांग्रेस के विधानसभा महासचिव , पंचायत सदस्य, तडवी आदि बीस लोगों ने भाजपा की रिती, निती, से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं की सुची इस प्रकार है हिम्मत सिंह बामनिया,सवसिह बामनिया, राजेश सोलंकी, विधानसभा महासचिव युवा कांग्रेस,महेश बारीया, मुकेश कांजी बामनिया, कालुसिंह पाल, राहुल सोलंकी,कोदरसिह सोलंकी, नटवर सिंह सोलंकी, मालचंद माना पलासिया पंचायत सदस्य,
संदिया परमार, पंचायत सदस्य,बाला सिंगाड, मुकेश परमार, पांगा परमार तडवी, भारत सिंह गोहिल, गोविंद भुरीया, विक्रम सोलंकी, दलसिंह सोलंकी, कमलेश भुरीया, इश्वर परमार, इन सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया लोकसभा प्रत्याशी अनिता नागरसिंह चोहान वन एवं पर्यावरण मंत्री नागरसिंह चोहान ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाकर भाजपा में सभी का स्वागत किया