विजय पथ पर डग भरे
कामयाबी की कुव्वत
हम हमारे मन में भरें
पराजय के भाव दूर कर
विजय पथ पर डग भरें!!
संघर्ष करने से ही मिलते
जीवन में उत्तम परिणाम
मुश्किल से हालात में भी
मनोभव को दृढ़ करें
विजय पथ पर डग भरें !!
कोई लक्ष्य बड़ा नहीं है
अपने खुद के साहस से
कृत संकल्पित होकर
परभाव को दूर करें
विजय पथ पर डग भरें!!
होगा हर मनोरथ पूरा
जिसको है खुद पर विश्वास
आत्म बल से परिपूर्ण होकर
अजातशत्रु का रूप धरें
विजय पथ पर डग भरें!! यशवंत भंडारी "यश "
