Blog

नेहरू युवा केंद्र झाबुआ द्वारा मनाई गई ये दिवाली माय भारत वाली*

नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा दिवाली विद माय भारत ये दिवाली माय भारत वाली थीम के साथ दिनांक 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2024 तक देश भर में व्यापक स्तर पर गहन स्वयंसेवी गतिविधियों की गई।
दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को माय भारत पोर्टल को देश के युवाओं हेतु लॉन्च किया गया था। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक व्यक्तित्व विकसित करना है। इस पोर्टल के माध्यम से 15 से 29 वर्ष के युवा कौशल विकास युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक भागीदारी से जुड़ी गतिविधियों मैं अपनी भागीदारी दे सकते हैं साथ ही विभिन्न अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।
माय भारत की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष में एवं जिला युवा अधिकारी प्रीति के निर्देशानुसार झाबुआ जिले के विभिन्न स्थलों पर स्वयंसेवक एवं युवा मंडल सदस्यों द्वारा विभिन्न गतिविधियों की गई जिसमें मार्केट एरिया की साफ सफाई, अस्पताल में स्वयंसेवकों द्वारा सेवा, व ट्रैफिक पुलिस की सहायता करना शामिल रहा।
स्वयंसेवकों द्वारा गोपाल कॉलोनी एरिया से कार्यक्रम की शुरुआत की गई व रति तलाई स्कूल झाबुआ होते हुए स्वयंसेवक कस्तूरबा मार्ग पहुंचे। रास्ते में कालका माता मंदिर की सफाई भी स्वयंसेवकों द्वारा की गई ।शुरुआत से लेकर गंतव्य तक पूरे मार्ग के दौरान नागरिकों को जागरूक करने हेतु नारे लगाए गए।
सेवा से सीखे थीम के तहत नेहरू युवा केंद्र झाबुआ व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा सिविल हॉस्पिटल झाबुआ में सेवा दी गई। सेवा के दौरान स्वयंसेवक ने विभिन्न वार्ड में जाकर मरीजों की सहायता की व उनकी समस्याओं की जानकारी डॉक्टर तक पहुंचाई समसेवकों द्वारा व्हीलचेयर के माध्यम से अंदर आ रहे वह बाहर जा रहे  मरीजों की सहायता की गई साथ ही काउंटर पर भीड़ नियंत्रण हेतु सही लाइन में लगने के लिए मरीजों की मदद की गई। उक्त कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के मैनेजर श्री भरत सिंह बेलवाल जी, शासकीय कन्या महाविद्यालय झाबुआ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की अधिकारी डॉ प्रीति त्रिपाठी जी, पी.जी कॉलेज से राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ मुकाम सिंह चौहान जी शामिल रहे।
ट्रैफिक पुलिस की सहायता से स्वयंसेवको ने नई छत्री चौक, बस स्टैंड चौक पर तनात होकर ट्रैफिक पुलिस की मदद करते हुए टू व्हीलर वाहन चालकों को हेलमेट पहने एवं वाहन पर दो से ज्यादा व्यक्ति न बैठने की सलाह दी साथ ही चार व्हीलर वाहन चालकों को सीट बेल्ट पहनने की सलाह दी। जिन वाहनों की गति तेज थी उन्हें स्पीड में गाड़ी न चलने की समझाइश भी दी। उक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी टी.आई श्री जयराज सोलंकी जी, उप निरीक्षक श्री लोकेंद्र खेड़े जी, एवं समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उपरोक्त कार्यक्रम में झाबुआ जिले के अलग-अलग स्थान पर स्वयंसेवकों ने अपनी सेवा दी। उक्त कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र झाबुआ की लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रिमी यादव पूर्व एनवी सीता भूरिया व परम सिंह राठौड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button