झाबुआ

❤️📝❤️📝❤️📝❤️📝❤️संविधान और गणतंत्र दिवस❤️📝❤️📝❤️📝❤️📝


हिंदू,मुस्लिम,सिक्ख, ईसाई,सब हैं एक समान।❤️📝
नहीं करता है भेद भाव,यह भारत का संविधान।।

यह मानवता का पाठ पढ़ाता, है इसमें भाईचारा।
सबका साथ – सबका विकास,समाया है सारा।।❤️📝

अमीर – गरीब की नहीं रखी है,कोई इसमें खाई।
संविधान निर्माता ने भी अपनी कलम चलाई।।❤️📝

सरल – सहज शब्दों में ही,यह संविधान बनाया।
लोकतंत्र का ध्यान रखा है,सबने ही अपनाया।।❤️📝

छब्बीस जनवरी का दिन, वर्ष उन्नीस सौ पचास।
आजाद भारत के लिए था,यह दिन तो खास।।❤️📝

इस दिन सारा देश ही,”गणतंत्र दिवस” है मनाता।
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर है संविधान के निर्माता।।❤️📝

खुशियों का अंबार,राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराता।
झिलमिल झिलमिल रोशनी से देश जग मगाता ।।❤️📝

गूॅंजते राष्ट्र भक्ति गीत और नारे भी लगाए जाते।
शान से लोग जन गण और वंदे मातरम गाते।।❤️📝

सबसे बड़ा दुनिया का यह संविधान है कहलाता।
यह सबको ही न्याय और अधिकार भी है दिलाता।।❤️📝


(स्वरचित)
भेरूसिंह चौहान “तरंग”
४ रोहिदास मार्ग,झाबुआ
जिला – झाबुआ (म. प्र.)
पिन – ४५७६६१
मो.नंबर – ७७७३८६९८५८

Reporter ❤️🤍

🙏❤️ Rinku runwal 🙏🌼-9425970791

Shabdabaan.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button