❤️🌼❤️🌼❤️🌼❤️🌼❤️🌼क्रांति का शंखनाद करे जैनम जयति शासनम – आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज ,❤️🌼❤️🌼❤️🌼❤️🌼❤️

क्रांति का शंखनाद करे जैनम जयति शासनम – आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज 🤍🌼🤍🌼🤍🌼
पेटलावद। कलम की ताकत सकारात्मक कार्यों के साथ साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ सशक्त आवाज उठाए तो समाजहित में होता हैं। आपके पत्र ने अपने प्रकाशन के 21 वर्ष पूर्ण कर 22वे वर्ष में प्रवेश किया है, आप और जैनम जयति शासनम पाक्षिक पत्र निरंतर उन्नति करे पाठकों के ज्ञान में वृद्धि करे यही शुभ भाव है। उक्त विचार पेटलावद नगर में विराजित भोपावर तीर्थोद्धारक,जीरावाला तीर्थ के मार्गदर्शक, आदि व्याधि उपाधि निवारक, महामांगलिक प्रदाता आचार्य श्री विश्वरत्नसागर सुरीश्वरजी म सा ने व्यक्त किए। 🌼❤️🌼❤️🌼❤️🌼❤️🌼❤️🌼
पेटलावद नगर के युवा समाजसेवी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्री आशीष मुथा के निवास पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में आचार्य श्री ने फरमाया कि जो भक्त अपने गुरु के प्रति श्रद्धा और दिल में स्थान रखते है, गुरु ऐसे भक्तों के यहां दौड़े चले जाते है। भाव अगर अच्छे हो और विचार शुद्ध हो तो सारे कार्य सरल हो जाते है। श्री आशीष मुथा के गुरु प्रेम और समर्पण के प्रति अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए गुरुदेव ने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा की समय रामजी के राज्याभिषेक का था मगर उसी वक्त उन्हें वनवास जाना पड़ा। कर्म अपने काम करता है और भाग्य अपना। इसलिए अपनी श्रद्धा में कमी नहीं आने देना चाहिए। इसी दौरान इंदौर से प्रकाशित पाक्षिक पत्र जैनम जयति शासनम की प्रति आचार्य श्री को भेट की गयी। संपादक श्री अजीत मुथा ने गुरुदेव को जानकारी देते हुए मुथा परिवार के द्वारा आध्यात्म, ज्योतिष, पत्रकारिता, लेखन शिक्षण,समाजसेवा, धर्म तपस्या, व्यवसाय के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। श्री आशीष अशोक कुमार मुथा के निवास पर इस मौके पर सर्वश्री सर्वश्री जितेंद्र पाटीदार, राजकुमार मुथा, आशीष मुथा ,मनोज वोहरा, अभि जैन, उज्ज्वल मुथा, दामोदर काग, अनिल निनामा, संजय मालवी,कार्तिक मुथा उपस्थित थे।🌼❤️🌼❤️🌼❤️🌼❤️🌼❤️🌼❤️🌼
कार्यक्रम का संचालन अजीत मुथा ने किया एवं सभी का आभार श्री आशीष मुथा ने माना ।
🙏❤️🙏🤍🙏❤️🙏🤍🙏❤️🙏🤍🙏❤️🙏🤍
Reporter ❤️🌼
🙏🤍 rinku runwal 🙏💐-9425970791
Shabdabaan.in
इसी तरह हमारे साथ जुड़े रहने के लिए हमारी लिंक पर क्लिक करें 🙏🙏।।