❤️🌹❤️🌹❤️🌹❤️🌹❤️🌹दूधेश्वर महादेव का 1100 लीटर दूध से अभिषेक किया, तीर्थ स्थल देवझिरी में लगा भक्तों का मेला❤️🌹❤️🌹❤️🌹❤️🌹❤️🌹❤️🌹❤️🌹





🤍🌹🤍🌹🤍🌹🤍🌹🤍🌹🤍🌹🤍🌹🤍🌹
नई परम्परा: पहली बार कलेक्टर और एसपी ने प्राचीन तीर्थ स्थल श्रृंगेश्वर धाम पर किया रुद्राभिषके
महाशिवरात्रि: भक्तों ने प्रभु को आंकड़े के फूल और धतूरा अर्पित किया, मंदिरों में हुआ अभिषेक
झाबुआ। महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार को अंचल शिवमय हो गया। शिवालयों में दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। भक्तों ने भगवान का पंचामृत, दूध व जल से अभिषेक किया। आंकड़े के फूल व धतूरा अर्पित कर भांग और फलाहारी खिचड़ी का भोग भी लगाया। तडक़े ही मंदिर के पट खुल गए। घंटे-घडिय़ाल की ध्वनि के बीच ॐ नम: शिवाय के स्वर गूंजने लगे। मंत्रोच्चार के साथ भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक किया गया। सुबह से शुरू हुआ दर्शनों का सिलसिला देर रात तक चला।
1100 लीटर दूध से अभिषेक, 21 क्विंटल फलाहारी खिचड़ी का भोग
झाबुआ। श्री दूधेश्वर महादेव मंदिर पर तड़के 4 बजे से ही श्रदालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। यहां पंडित जैमिनी शुक्ल के सान्निध्य में
उद्योगपति बृजेंद्र शर्मा, शोभना शर्मा, सुशील शर्मा , शोभित शर्मा व अरिका ने विधि विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का 1100 लीटर दूध से महाभिषेक किया। साथ ही भगवान को 21 क्विंटल फलाहारी खिचड़ी 15 क्विंटल फलाहारी खोपरापाक के साथ फलाहारी हलवा और ठंडाई का भोग लगाया गया। जिसे प्रसादी के रूप में भक्तों को वितरित किया गया। यहां दिनभर में करीब 20 हजार से अधिक भक्त दर्शन करने पहुंचे। मंदिर पर दर्शन के लिए महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतार लगी थी। शाम तक ऐसी ही स्थिति थी। दूधेश्वर महादेव के दर्शन के लिए एसपी पद्म विलोचन शुक्ल, एसडीएम भास्कर गाचले, मेघनगर एसडीएम ऋतिका पाटीदार के साथ ही अन्य कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी पहुंचे।
🌹🌹🤍🌹🌹🌹🤍🌹🌹🌹🤍🌹🌹🌹🤍🌹
Reporter 🙏🌼
🌹🤍 Rinku runwal 💐🙏-9425970791
Shabdabaan.in.
इसी तरह हमारे साथ जुड़े रहने के लिए हमारी लिंक पर क्लिक करें।।