*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं जनकल्याण पर्व की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित*
💐🙏झाबुआ 08 दिसम्बर, 2024। समत्व भवन भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता मे मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान (11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025) एवं जनकल्याण पर्व (11 दिसम्बर 2024 से 26 दिसम्बर 2024) की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गयी।
*मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान (11 दिसम्बर से 26 जनवरी 2025):-*
🙏मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का मुख्य उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार के महाआधारभूत स्तम्भ युवा, नारी, किसान तथा गरीब के कल्याण एवं विकास के लिए दृढ संकल्पित होकर प्रयास किया जाना है।
🙏अभियान में 26 जनवरी 2025 तक भारत सरकार एवं राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राहियों का शिविरों एवं संपर्क दलों के माध्यम से हितग्राही मूलक योजनाओं के शत-प्रतिशत सैचुरेशन कर हितलाभ प्रदान करने हेतु वंचित पात्र हितग्राहियों का घर-घर सर्वे कर चिन्हांकन करना है।
🙏अभियान अन्तर्गत ही राजस्व महाभियान 3.0 का क्रियान्वयन 26 जनवरी 2025 तक किया जायेगा एवं सम्पर्क दलों के माध्यम से धरती आबा योजनांतर्गत गैप चिन्हांकन का कार्य भी किया जायेगा।
शिविर स्थलो का चिन्हांकन कलेक्टर द्वारा रोस्टर के माध्यम से नोडल अधिकारी, नगरीय क्षेत्र में सेक्टर अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक पंचायत क्लस्टर से किया जाएगा। शिविर के पूर्व हितग्राही से संपर्क कर समस्त संभावित पात्र हितग्राहियों को सूचीबद्ध आवेदन प्राप्त कर शिविर प्रभारी को उपलब्ध कराये जायेंगे।
🙏योजनाओं की जानकारी शिविर से संबंधी जानकारी एवं आवेदन की अद्यतन स्थिति cmhelpline.mp.gov.in पर उपलब्ध होंगी। अभियान में 34 योजनाओं, 11 लक्ष्यो एवं 63 सेवाओं को लक्षित किया गया है।
💐*जनकल्याण पर्व (11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर💐 2024):-*
💐🙏जनकल्याण पर्व का शुभारम्भ गीता जयंती के अवसर पर भपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा। जनकल्याण पर्व के विभिन्न प्रस्तावित कार्यक्रम, विभिन्न विभागो की उपलब्धियों को परिलक्षित करते हुए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रत्येक दिनवार शेड्यूल के अनुसार जिला मुख्यालयों पर सम्पन्न होंगे। अभियान के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से विभिन्न कैबिनेट मंत्री एवं जनप्रतिनिधीयों से चर्चा की।🙏💐
🙏💐मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित किया कि सभी जिला कलेक्टर्स शिविर क्षेत्रो का आँकलन कर एक तय शेड्यूल निर्धारित करें, शिविरों का आयोजन कर जनप्रतिनिधियों की भागीदारी मे प्रत्येक हितग्राही तक लाभ पहुंचाया जाना सुनिश्चित करें, यह अभियान विभागों की जागरूकता एवं संचेतना के रूप में उभर कर आये और “आपकी सरकार आपके द्वार” की अवधारणा को चरितार्थ करें जिससे मैदानी स्तर पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।🙏💐
🙏💐 जिला मुख्यालय पर जनप्रतिनिधिगण, प्रभारी कलेक्टर श्री प्रखर सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान एवं सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी वीडियो कान्फ्रेसिंग में उपस्थित रहे।🙏


🙏Rinku runwal 🙏-9425970791
Shabdabaan.in