झाबुआ

रासायनिक उर्वरको की उपलब्धता वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं रबी फसलो की स्थिति देखने हेतु उप संचालक कृषि का जिले के विकासखण्डो में भ्रमण”*

जिले में नवाचार के रूप में लगाई चिया, कलौंजी की फसल का अवलोकन किया गया*

          झाबुआ 20 दिसम्बर, 2024। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार रबी फसलों की स्थिती तथा रासायनिक उर्वरको की उपलब्धता व वितरण व्यवस्था का जायजा लेने हेतु उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला झाबुआ श्री एन. एस. रावत द्वारा जिले के विभिन्न विकासखण्डों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान मेघनगर मे संचालित डबल लॉक नगद उर्वरक विक्रय केन्द्र में उर्वरक भंण्डारण एवं वितरण कार्य प्रणाली की समीक्षा करते हुए कृषको को आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। जिला कलेक्टर के द्वारा समय-समय पर प्रदत्त निर्देश के परिपालन में विपणन सहकारी संस्था मर्यादित थांदला जिला झाबुआ में संचालित सोयाबीन उपार्जन केन्द्र का भी अवलोकन किया जाकर आवश्यक निर्देश दिये गये।
           विकासखण्ड पेटलावद के ग्राम अमरगढ में कृषक श्री अमृतलाल पाटीदार द्वारा नवाचार के रूप में लगाई चिया, कलौंजी फसल का अवलोकन किया गया। कृषक से चर्चा के दौरान बताया गया है कि चार बीघा रकबे में चिया तथा चार बीघा खेत में कलौंजी की फसल ली जा रही है। अद्यतन फसल स्थिति बेहतर देखी गई। साथ ही ग्राम अमरगढ के कृषक श्री हितेन्द्र पाटीदार के खेत में कैमोमाईल कल्टीवेशन तथा कृषक श्री कमलेश अम्बालाल पाटीदार के खेत में लगी फसल लाल किनोवा का भी अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान फसल अच्छी स्थिति में पाई गई। मौके पर उपस्थित कृषको से चर्चा के दौरान उप संचालक कृषि श्री रावत द्वारा बताया गया है कि नवाचार के रूप में नगदी फसलो की अधिक से अधिक खेती किसानी की जाकर क्षेत्र के अन्य किसानो को भी नवाचार के रूप में जोडने हेतु आहवान किया गया।
           फिल्ड भ्रमण के दौरान सहायक संचालक कृषि एस.एस. रावत, पेटलावद विकासखण्ड के प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एम.एस.मुवेल, कृषि विस्तार अधिकारी श्री बलवन्त मावी एवं सुश्री सुरभि वर्मा उपस्थित रहे

Reporter

🙏 Rinku runwal 🙏 -9425970791

Shabadbaan.in

इसी तरह हमारे साथ जुड़े रहने के लिए हमारी लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button