गीता के श्लोकों से गूंज उठा हृदय प्रदेश का आसमानमध्यप्रदेश ने फिर रचा विश्व कीर्तिमान…

श्रीमद्भगवद्गीता के सामूहिक स्वर पाठ से हृदय प्रदेश के आसमान को गुंजायमान करने और विश्वपटल पर हमारी प्राचीन संस्कृति एवं सनातन धर्म का गौरवगान कराने की अभिलाषा आज साकार हो गई। भोपाल और उज्जैन की धरा पर हजारों आचार्यों द्वारा गीता के सामूहिक स्वर पाठ से प्रदेश का नाम “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में दर्ज हो गया है; इस अप्रतिम उपलब्धि पर समस्त धर्मप्रेमियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।
भोपाल में आयोजित ‘जनकल्याण पर्व, मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव’ कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रदेश की 1.28 करोड़ लाड़ली बहनों को ₹1572 करोड़ एवं 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को ₹334 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी, श्री राजेंद्र शुक्ल जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी, कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप जी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, बहन कृष्णा गौर जी, भोपाल महापौर बहन मालती र
Reporter _🙏rinku runwal 🙏9425970791
Shabdabaan.in