किसानों का सोयाबीन का समर्थन मूल्य

किसानों का सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6 हजार करे सरकार- डाॅ विक्रांत भूरिया
शासकीय खरीदी केन्द्र स्थान तय करे सरकार
झाबुआ मध्यप्रदेश में सोयाबीन फसल राज्य तथा विशेषकर मालवा अंचल की मुख्य फसल है, प्रदेश में सोयाबीन फसल किसानों की आर्थिक उन्नती का मुख्य स्त्रोत है परन्तु दिनो दिन सोयाबीन फसल में उत्पादन लागत बढती जा रही है,किन्तु भाव कम होता जा रहा है सरकार को मध्यप्रदेश में किसानों को सोयाबीन फसल का समर्थन मूल्य 6 हजार रूपये प्रति क्विंटल कर समर्थन मूल्य पर खरीदी करना चाहिए ।
झाबुआ विधायक डाॅ विक्रांत भूरिया ने किसानों के समर्थन में मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर अनुरोध किया है कि मध्यप्रदेश में सोयाबीन फसल राज्य तथा विशेषकर मालवा अंचल की मुख्य फसल है, प्रदेश में सोयाबीन फसल किसानों की आर्थिक उन्नती का मुख्य स्त्रोत है परन्तु दिनो दिन सोयाबीन फसल में उत्पादन लागत बढती जा रही है तथा तुलनात्मक दृष्टि से सोयाबीन फसल बिक्री पर आय कम हो रही है वर्ष 2013-14 में सोयाबीन 4600 रू.प्रति क्विटंल एवं वर्ष 23-24 में 10 वर्ष उपरान्त 4100 प्रति किवंटल ही है जबकि डीजल में 42 रू. से 94/- रू. तक लगभग 220 प्रतिशित वृद्वि,खाद 600 से 650रूपये किटनाशाक और एवं हार्बिसाईड में लगभग 100 प्रतिशत से ज्यादा वृद्वि हुई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में मध्यप्रदेश शासन द्वारा सोयाबीन फसल का समर्थन मूल्य 4892 रूपये प्रति क्विंटल किया गया है। परन्तु आज दिनांक तक किसान की फसल समर्थन मूल्य से भी कम मूल्य पर खरीदी जा रही है वर्तमान में सोयाबीन उत्पादन में लागत वृद्वि तथा निम्न आय के दृष्टिगत राशि रू. 6000/- रू प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य घोषित कर खरीदी किये जाने का अनुरोध किया है मुख्यमंत्री को प्रदेश में सोयाबीन की फसल शीघ्र ही तैयार होने जा रही है जिसे किसानों द्वारा विक्रय किया जाना है, शासकीय खरीदी केन्द्र स्थान तय करने हेतु शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही करने के सबंध में भी पत्र में उल्लेख किया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका एवं पदाधिकारी शंकरसिंह भूरिया पूर्व जनपद अध्यक्ष, मानसिंह मेडा, आशिष भूरिया, युवक कांग्रेस के हेमेन्द्र बबलू कटारा, ब्लाक अध्यक्ष काना डामोर , कैलाश डामोर, गोपाल शर्मा, जितेन्द्र राठौर, जितेन्द्र शाह तथा जनपद पंचायत के प्रतिनिधियों एवं सरपंचों ने भी सरकार से मांग की है सोयाबीन के समर्थन मूल्य 6000/- किया जावे।