मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत आईटीआई बामनिया में 19 छात्र को लर्निंग लाइसेंस बना कर प्रदान किये गये*


मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अन्तर्गत आयोजित किये जाने वाले लर्निंग लायसेंस कैम्प शेड्यूल जारी*
झाबुआ 23 दिसम्बर, 2024। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत आईटीआई बामनिया में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को लर्निंग लाइसेंस प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही 19 छात्र को लर्निंग लाइसेंस बना कर प्रदान किये गये।
कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अन्तर्गत आयोजित किये जाने वाले लर्निंग लायसेंस कैम्प शेड्यूल जारी किया गया हैं। 24 दिसम्बर 2024 शासकीय कन्या महाविद्यालय झाबुआ प्रातः 11:30 से दोपहर 04 बजे, 26 दिसम्बर 2024 आई टी आई मेघनगर प्रातः 10 से दोपहर 03 बजे तक, 27 दिसम्बर 2024 शासकीय महाविद्यालय राणापुर प्रातः 10 से दोपहर 03 बजे तक , 30 दिसम्बर 2024 आई टी आई थांदला प्रातः 10 से दोपहर 03 बजे तक , 31 दिसम्बर 2024 शासकीय आदर्श महाविद्यालय झाबुआ प्रातः 10 से दोपहर 03 बजे तक, 01 जनवरी 2025 शहीद चन्द्रशेखर आजाद, शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय प्रातः 11 से दोपहर 03 बजे तक, 03 जनवरी 2025 शासकीय महावीर महाविद्यालय पेटलावद प्रातः 11 से दोपहर 03 बजे तक, 07 जनवरी 2025 शासकीय महाविद्यालय थाँदल प्रातः 11 से दोपहर 03 बजे तक, 09 जनवरी 2025 शासकीय महाविद्यालय मेघनगर प्रातः 11 से दोपहर 03 बजे तक, 10 जनवरी 2025 शकुन्तला अशासकीय महाविद्यालय थांदला प्रातः 11 से दोपहर 03 बजे तक, 16 जनवरी 2025 माँ त्रिपुरा नर्सिंग कॉलेज झाबुआ प्रातः 11 से दोपहर 03 बजे तक आयोजित किए जाएंगे ।
आरटीओ श्रीमती कृतिका मोहटा ने बताया कि बालकों/छात्रों के ड्रायविंग लायसेंस हेतु शासकीय शुल्क 500 रूपये (फोन पे/गुगल पे/नेट बैकिंग) साथ लेकर आए। फीस का भुगतान ऑनलाईन आवेदक द्वारा ही किया जायेगा।
छात्र/छात्राएँ अपना-अपना आधार कार्ड एवं मोबाईल (जो कि आधार अपडेटेड हो) साथ लेकर आए। आपके आधार कार्ड में जो मोबाईल नंबर दर्ज है उसी पर ओ.टी.पी. जाएगा।
Reporter
🙏rinku runwal 🙏-9425970791
Ahabdabaan.in
इसी तरह हमारे साथ जुड़े रहने के लिए हमारी लिंक पर क्लिक करें 🙏।