झाबुआ

*पंचायत गोदडिया में सरपंच पद के उप चुनाव के सम्बन्ध में शुष्क दिवस( ड्राई डे) घोषित*

ग्राम पंचायत गोदडिया में सरपंच पद के उप चुनाव 11 सितम्बर 2024 को सम्पन्न होना है। ग्राम पंचायत गोदडिया की सीमा से 5 कि.मी. की परिधि में कम्पोजिट मदिरा दुकान करवड़ एफ.सी.एल.बी संचालित है।
                कलेक्टर नेहा मीना के आदेशानुसार ग्राम पंचायत गोदडिया की सीमा से 5 कि.मी. की परिधि में संचालित कम्पोजिट मदिरा दुकान करवड़ एफ.सी.एल.बी को मतदान समाप्ति से 48 घण्टे पूर्व यानि 09 सितम्बर 2024 को अपरांह 3:00 बजे से 11 सितम्बर 2024 को मतदान समाप्ति तक बन्द रखी जाएगी।
              उक्तानुसार शराब की दुकान मतदान समाप्ति के 48 घण्टें पूर्व से बन्द रखी जाएगी एवं मदिरा के अवैध व्यक्तिगत भण्डारण पर तथा गैर लायसेंस प्राप्त परिसर में मदिरा के भण्डारण पर सख्ती से रोक लगाई जाए,और किसी भी अधिकृत/अनाधिकृत से मदिरा का क्रय-विक्रय ओर अवैध परिवहन तथा इस अवधि में शराब का क्रय विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
क्रमांक 42/1241

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button