झाबुआ

कलेक्टर द्वारा अरहर के पुसा -16 और परम्परागत बीज के खेतो का निरीक्षण किया गया*

युवा किसान द्वारा खाद का अधिक भाव लिए जाने की शिकायत करने पर कलेक्टर ने उप संचालक कृषि से स्वयं निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का कहा*
 
             झाबुआ 21 अक्टूबर, 2024। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा धामनी चमना ग्राम में युवा कृषक श्री नीतेश डामोर जिनके खेत में पुसा-16 और श्री धनसिंह डामोर जिनके खेत में परम्परागत बीज के तुलनात्मक अध्ययन के लिए निरीक्षण किया।
            कलेक्टर नेहा मीना द्वारा श्री नीतेश डामोर से अरहर के सम्बन्ध मे चर्चा की। श्री नीतेश ने बताया कि उन्हे कृषि विभाग से अधिकारियो के माध्यम से पुसा-16 के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी और उसके द्वारा इस वर्ष पुसा – 16 की बोआई की गयी। साथ ही श्री धनसिंह डामोर के खेत में लगी अरहर के परम्परागत बीज का अवलोकन किया। चर्चा में कलेक्टर को बताया गया कि पुसा-16 में रोपण विधि से बुआई होती है जबकि परम्परागत रूप में बीज की बुवाई की जाती है।
            इसी के साथ कलेक्टर नेहा मीना कपास के खेत का अवलोकन किया एवं युवा कृषक से पिछले वर्ष की फसल एवं बचत के सम्बन्ध में चर्चा की। कलेक्टर ने युवक से कहा कि कृषि सम्बन्धी जानकारी अपने मोबाईल के माध्यम से भी प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया।
            कलेक्टर ने चर्चा के दौरान युवक से कहा कि कृषि सम्बन्धी कोई समस्या हो तो बताए जिसमे युवक द्वारा राणापुर के प्राइवेट खाद व्यापारी के सम्बन्ध में बताया गया कि खाद का अधिक भाव लिया गया जिसके सम्बन्ध में कलेक्टर ने उप संचालक कृषि से स्वयं दुकान पर जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का कहा।
             इस दौरान इस दौरान उप संचालक कृषि श्री नगीन रावत, उप संचालक कृषि आत्मा श्री जी.एस.त्रिवेदी, राणापुर विकास खंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button