दिनांक 22.10.2024 को थाना काकनवानी पुलिस द्वारा 3 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार!
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय झाबुआ श्री पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा सभी थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी को स्थाई वारंटीयों को पकड़ने हेतु निर्देशन किया गया था! पुलिस अक्षीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे के मर्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) अनुभाग थान्दला श्री रविन्द्र राठी के निर्देशन मे स्थाई वारंटीयों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था, दिनाकं 22.10.2024 को सउनि लाखनसिंह भाटी थाना काकनवानी को
मुखबिर द्वारा सुचना मिली की काकनवानी थाने स्थाई वारंटी आरोपी अनसिंह पिता मलजी कामलिया निवासी खड़कुई का ग्राम गुजरी में घूमता हुआ दिखाई दिया मुखबिर की सुचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बड़ी ही सूझबूझ से आरोपी अनसिंह को गिरफ्तार किया गया।
स्थाई वारंटी अनसिंह पिता मलजी थाना काकनवानी के प्रकरण क्रमांक 76/2021, थाना थांदला के प्रकरण क्रमांक 75/2021, थाना कोतवाली झाबुआ के प्रकरण क्रमांक 99/2019, 100/2019
के कुल 04 स्थाई वारंट का आरोपी होकर करीबन 3 साल से फरार था, स्थाई वारंटी अनसिंह पंचनो के समक्ष गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय झाबुआ में पेश किया गया!
स्थाई वारंटी अनसिंह कामलिया को गिरफ्तार करने में विशेष सहयोग…
1.थाना प्रभारी निरीक्षक तारा मण्डलोई,
2.सउनि. लाखनसिंह भाटी,
3.आर.306 महेश,
4.आर.552 महेश सायबर सेल