झाबुआ जिले के उदयपुरीया में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की वर्चुअल उपस्थिति व प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह के साथ भाजपा जिला कार्यालय का भूमिपूजन किया एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा, जिला प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह, प्रदेश सरकार में मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, सांसद श्रीमती अनिता चौहान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री कलसिंह भाबर, जिलाध्यक्ष श्री भानु भूरिया व अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संगठन के कार्यालय होने से कार्यकर्ताओं में कार्य करने का वातावरण तैयार होता है और नये कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक संस्कार भी पैदा होते हैं। कार्यालय संगठन की विचार प्रक्रिया एवं समाज व राष्ट्र के प्रति सेवाभाव की प्रेरणास्थली होते हैं। पूर्ण विश्वास है कि झाबुआ भाजपा जिला कार्यालय जिलेभर में संगठनात्मक कार्यों को और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जिले के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रत्येक कार्यकर्ता को हार्दिक बधाई।



