भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर खिंचतान आधा दर्जन से अधिक के नाम सुर्खियों में..
महिला नेत्री को भी बनाने की चर्चा..?
नगर पालिका अध्यक्ष कविता सिंगार की
कौन बनेगा भाजपा जिला अध्यक्ष…?
भाजपा पार्टी आलाकमान जिला अध्यक्ष के लिए नया चेहरा भी तलाश रही है..?नगरपालिका अध्यक्ष बन सकती है अध्यक्ष।
झाबुआ। आदिवासी अंचल झाबुआ जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के लिए कद्दावर नेता एड़ी चौटी का जोर लगा रहे हैं, इनमें एक महिला नेत्री के नाम की सुगबुगाहट से जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल नेताओं की नींद उड़ गई है, पर भाजपा आलाकमान किस नेता को भाजपा जिलाध्यक्ष की ताजपोशी करेगा यह भविष्य के गर्भ में छिपा है।
पार्टी के उम्मीदवारों के विरुद्ध काम कर हराने में भूमिका निभाई थी उनका लेखा जोखा हाइकमान के पास..?
झाबुआ रतलाम संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र से भले ही अच्छी खासी बढ़त मिली हो लेकिन विधानसभा सीट की तीन में से दो सीटों का हारने का मलाल आज भी भाजपा आलाकमान भूला नहीं है, झाबुआ थांदला सीट पर किन किन नेताओं ने पार्टी के उम्मीदवारों के विरुद्ध काम कर हराने में भूमिका निभाई थी उनका लेखा जोखा हाइकमान के पास है, पेटलावद विधानसभा को भी भाजपा बमुश्किल अंतिम समय में जीत पाने में सफल हुई थी।
चूंकि अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है, इस लिहाज से हर कोई नेता भाजपा जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ लगाकर दावेदारी जता रहा है।
मंत्री और सांसद की रहेगी मुख्य भूमिका…
झाबुआ जिले में भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाने में मंत्री नागर सिंह चौहान और क्षेत्रीय सांसद अनिता चौहान,
कैबिनेट मंत्री निर्मला भरिया की मुख्य भूमिका रहेगी, क्योंकि संसदीय क्षेत्र की तीन विधानसभा सीटों पर जिस तरह भाजपा ने बढ़त बनाई उसे लेकर भाजपा आलाकमान इनकी राय को महत्व देने से नहीं चुकेगा।
पार्टी आलाकमान भी नए चेहरे की तलाश में…
आने वाले कुछ ही दिनों में भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा होने वाली है जिसमें भाजपा के कदावर नेता से लेकर संघ के नेता भी इस दौड़ में शामिल है। सूत्रों की माने तो आधे दर्जन से अधिक भाजपा नेताओ के नाम भाजपा जिला अध्यक्ष की दौड़ में हैं। वही पार्टी आलाकमान भी नए चेहरे की तलाश में लगी हैं, लेकिन किस नेता पर भाजपा जिला अध्यक्ष की मोहर लगेगी यह तो अभी गर्त मे है। फिलहाल जिले मे जिनके नाम सुर्ख़ियों में है, वह जिला भाजपा अध्यक्ष बनने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगते हुए झाबुआ से लेकर भोपाली आकाओ का अशिवाद लेने पहुँच रहे है। इधर भाजपा आला कमान पुराना चेहरा रिपिट नही करना चाहती है, ये डर भी कुछ दावेदारो को सताने लगा है।
अध्यक्ष बनने के लिए हर कोई प्रयासरत…
चर्चा चौराहों की ये है की हर कोई भाजपा जिंला अध्यक्ष बनने के लिए प्रयासरत है, जिसमें वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भुरिया से लेकर पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक का नाम भी दोड की सुर्खियों में शामिल चल रहा है, वही सत्येंद्र यादव, गौरव खंडेलवाल, कृष्ण पालसिंह गंगा खेडी, सोमसींग सोलंकी, अमरीश भावसार,सिंधिया खेमे से विश्वनाथ सोनी, 1 अजय पोरवाल।
2 विजय चौहान।
3 बबलू सक्लेचा।
4 प्रवीण सुराणा। की भी चर्चा चोराहे पर सुनने को मिल रही है। देखा जाए तो लक्ष्मण सिंह नायक, गौरव खंडेलवाल, कृष्ण पाल सिंह, अमरीश भावसार संघ से इनका गहरा नाता है। वही सिंधिया खेमे के विश्वनाथ सोनी पर भी सब की निगाह बनी हुई है, फिलहाल तो पार्टी आलकमल किसको इस पद पर ताजपोसी करेगा वह किससे किनारा करेगा.! यह तो कहना जल्दबाजी होगी.?
वही भाजपा हाई कमान नए चेहरे की तलाश में भी…!
जन चर्चा है की एक लांबी भी एक शराब माफिया को जिलाअध्यक्ष बनने के एड़ी चोटी का जोर लगा रही है, तो दूसरी ओर राजवाड़ा मित्र मंडल भी संघी भाजपा
जिला अध्यक्ष अपने पाले का बनाने के लिए जोर शोर से लगा है, जिसके सब ने राजधानी की दौड़ लगा रखी है। वही पार्टी आलाकमान इस बार यहाँ पार्टी कोई नए चेहरे के साथ साफ सुधरी छवि वाले दावेदार को टटोल रही है, जिससे लगता है पार्टी आलाकमान जिला अध्यक्ष बनने के लिए दावेदर के व्यवहार ओर साफ छवि वाले पर मोहर लगा सकती है। अब किस पर मोहर लगाएगी, या नया चेहरा लायेगी.? इस पर चोराहों पर कयासों का दोर जारी है.! फिलहाल तो 13 मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई है और 7 मंडल अध्यक्षों को होल्ड पर रखा गया है सुनने में चोराहों पर यहां तक आ रहा है कि जिला अध्यक्ष बनने के बाद में इनकी घोषणा होगी फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है.!
बिगड़ी छवि वालों को खतरा…!
पार्टी नेताओं में चौराहे पर जन चर्चा है तो यह है कि
भाजपा जिला अध्यक्ष को लेकर कहा जा रहा है की पार्टी उन नेताओ को दर किनार करेगी जिनकी वजह से पार्टी की छवि घुमिल हुई है, या फिर पार्टी के अनुसार अनुशासन मे नही चला हो, अब कुछ नेता अब पुराने कार्यकाल की कहानिया बुनाने मे लगे है। इन सब कयासो से स्पष्ट है की बिगड़ी छवि वाले नेताओ को खतरा है।
भोपाली आकाओ का हाथ करेगा काम…
भाजपा जिला अध्यक्ष की दौड़ मे शामिल कुछ दावेदारों के आका झाबुआ मे है, ओर उन आकाओ के आका भोपाली है, तो जिलाध्यक्ष बनने की 100 फीसदी दावेदारी रखते है, कुछ बिना हाथ पैर के खोखली दावेदारी कर रहे है, जिनकी पहुँच झाबुआ जिले मे भी नही है, तो इतनी बड़ी जम्मेदारी ऐसे हाथो मे भाजपा आला कमान कैसे दे सकता है। जिस पर पार्टी आलाकमान मंथन करने में लगा है.?
त्रिकोणीय मुकाबला…
जन चर्चा ही की झाबुआ मे भाजपा जिला अध्यक्ष की दौड़ मे त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है, जिसमे कुछ दावेदार संघी तो कुछ राजगढ़ नाका मित्र मंडल तो कुछ राजवाडा मित्र मण्डल आकाओ की शरण मे पहुँच चुके है। कुछ दावेदार अकेले जैसे निर्दलीय की भूमिका मे है, जिनका कोई वजूद नही है। वह भी अपनी देवदारी ताल ठोकर चौराहे पर करने से चुक नहीं रहे हैं..? देखना यह है कि पार्टी इस बार संभवत जो नाम चल रहे हैं उन पर मोहर लगाएगी या नया चेहरा इस बार जिला अध्यक्ष के रूप में देगी यह आने वाला वक्त बताया बाकी अभी फिलहाल कयासों के दोर व जिला अध्यक्ष की दावेदारीके दौर हर कोई करने से पीछे नहीं है रहा है..!
15 झाबुआ 2-भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर खिंचतान आधा दर्जन से अधिक के नाम सुर्खियों में..
Reporter
🙏💐 Rinku runwal 💐🙏-9425970791
Shabdabaan.in
🙏💐इसी तरह हमारे साथ जुड़े रहने के लिए हमारी लिंक पर क्लिक करें 🙏।