❤️🌼❤️🌼❤️🌼❤️🌼❤️डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू (इंदौर) में 27 जनवरी को कांग्रेस द्वारा महारैली एवं सभा का होगा💐❤️🌼❤️🌼❤️🌼❤️🌼



आयोजन
कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे शिरकत
पत्रकारवार्ता में सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने दी जानकारी🌼❤️💐🌼💐🌼💐🌼💐🌼💐🌼
झाबुआ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतभर में देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के कार्यों का प्रचार-प्रसार करने एवं संविधान के सम्मान में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आवाज बुलंद कर बाबा साहब और संविधान का अपमान करने पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए भी विवश किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 27 जनवरी, सोमवार को इंदौर के समीप महू में डॉ. अंबेडकर की जन्म स्थली पर ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान के माध्यम से महारैली एवं सभा का आयोजन होगा। उक्त आयोजन में विशेष रूप से कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित देश-प्रदेशों के वरिष्ठ कांग्रेस नेता-पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित होेंगे।❤️🌼❤️🌼❤️🌼❤️🌼❤️🌼❤️
जिसको लेकर 24 जनवरी, शुक्रवार दोपहर 11 बजे से स्थानीय गोपाल कॉलोनी स्थित विधायक कार्यालय पर कांग्रेस की ओर से पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका, थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, पूर्व विधायक पेटलावद वालसिंह मेड़ा के साथ सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल उपस्थित रहे। पत्रकारवार्ता में विधायक प्रताप ग्रेवाल ने बताया कि केंद्र और मप्र मंे भाजपा की सरकार संविधान को समाप्त करने की हर संभव कोशिश कर रहीं है, लेकिन लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने प्राणों को न्यौछावर करने को तैयार है। भाजपा दलित, आदिवासी, पिछड़ों, मजदूरों, किसानों, नौजवाओं, महिलाओं की विरोधी सरकार है, जबकि राहुल गांधी संविधान की रक्षा का संकल्प लेकर पूरे देशभर में संविधान को बचाने के लिए प्रत्यनशील है। बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है और विश्व के सर्वश्रेष्ठ संविधान में इसको गिना जाता है। देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सद्भाव को बनाए रखने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जो महत्वपूर्ण निभाई है, उसे विश्व के लोकतांत्रिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाता है। बाबा साहब ने इस देश के लिए जो अद्वितीय कार्य किया है, विश्व में उसके जैसा कोई दूसरा उदाहरण नहीं है।💐🌼💐🌼💐🌼💐🌼💐
गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. अंबेडकर का किया अपमान
विधायक प्रताप ग्रेवाल ने आगे बताया कि विगत 17 दिसंबर-2024 को देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जिस भद्दे तरीके से बाबा साहब का मजाक उड़ाया एवं उनका अपमान किया। यह देश के लोकतंत्र पर कठुराघात के समान है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कहा था कि बाबा साहब का नाम लेने की जगह भगवान का लेते है, तो स्वर्ग मिलता। इसका मतलब यह है कि बाबा साहब का नाम लेने से नरक मिलेगा। डॉ. अंबेडकर संविधान के पितामाह है और राष्ट्र के लिए उनकी भूमिका भगवान के समान ही है। वे युगों तक अविस्मरणीय रहेंगे। भाजपा सरकार एवं उनके नेताओं द्वारा संसद और सभाओं में आए दिन डॉ. अंबेडकर का अपमान करने के साथ संविधान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है। भाजपा सरकार लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर उसका मजाक उड़ाने में लगी हुई है।💐🌼💐🌼💐
86 हजार बैकलॉग पदों पर भर्ती नहीं हो रहीं
पूर्व कंेद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि भाजपा सरकार में बाबा साहब का अस्तित्व खतरे में होने के साथ संविधान को भी समाप्त करने के कुंचित प्रयास लगातार हो रहे है। जिसे बचाने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने हाथों में संविधान लेकर गली-गली, गांव-गांव, शहर-शहर संविधान का बिगुल बजाकर नागरिकांे को जागरूक करने में लगे हुए है। पिछले कुछ वर्षों में दलितों, आदिवासियों पर अत्याचार में 30 से 50 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। 86 हजार बैंकलाग पदों पर भर्ती नहीं हो रहीं है। दलितों, आदिवासियों की पदोन्नित नहीं हो रहीं है। सरकारी पैसो का उपयोग मंत्री अपने निजी व्यय में कर रहे है।🌼💐🌼💐🌼💐🌼💐🌼💐🌼💐
बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित होकर युवा बेरोजगार होकर आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है। महंगाई लगातार बढ़ रहीं है। आदिवासियों की जमीनों को गैर आदिवासियों द्वारा खरीद-फरोख्त का धंधा चल रहा है। वर्तमान भाजपा सरकार लोकतंत्र विरोधी, संविधान विरोधी, आरक्षण विरोधी, जातिवादी जनगणना विरोधी सरकार है, जबकि कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा, लोकतंत्र को बचाने एवं आरक्षण के लिए डॉ. अंबेडकर के सम्मान में हर कुर्बानी देने को तैयार है। इसको लेकर ही देशभर में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान का आगाज किया गया है। पत्रकारवार्ता का संचालन कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेघनगर यामिन शेख, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष भूरिया आदि भी उपस्थित थे।
फोटो 02 -ः विधायक कार्यालय पर पत्रकारवार्ता को संबोधित करते सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं उपस्थित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन।
💐🌼💐🌼💐🌼💐🌼💐🌼💐🌼💐🌼💐🌼
Reporter 🙏🌼
🌼💐 Rinku runwal 💐🙏-9425970791
Shabdabaan.in