❤️🌼❤️🌼❤️🌼❤️🌼❤️🌼बड़ा अद्भुत है संसार “❤️💐❤️💐

“बड़ा अद्भुत है संसार “
बरसा कर प्रेम रस की धार
बसा कर मन में निश्चल सा
प्यार❤️🤍
बधाई के दे नवनीत उपहार
बड़ा अद्भुत है संसार!!
बंधुत्व का रिश्ता जो हमारा❤️🤍
बहुत ही प्यारा सबसे न्यारा
बंधन प्रेम का सहज
स्वीकार
बड़ा अद्भुत है संसार!!❤️🤍
बदस्तूर क्रम जारी जग का
बेवजह जो दुश्मन सबका
बगावत के बढ़ते हैं आसार ❤️🤍
बड़ा अद्भुत है संसार!!
बादल बनाकर छाए नभ मे
बरखा होती है तब जग में ❤️🤍
बरसती तब मनभावन
फुहार
बड़ा अद्भुत है संसार!!
बहक जाते हैं जब जज्बात
बद रंग हो जाते हैं मिजाज़ ❤️🤍
बहके बहके हो जाते
विचार
बड़ा अद्भुत है संसार!!
बरबस होती जब चीत्कार ❤️🤍
बस्ती में मचता हाहाकार
बेकार की होती तब
तकरार
बड़ा अद्भुत है संसार !!
यशवंत भंडारी “यश “❤️🤍
झाबुआ म.प्र.
9993748585
🤍❤️🤍❤️🤍❤️🤍❤️🤍❤️🤍