प्रेस नोट
जिला कांग्रेस कमेटी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म जंयति मनाई
झाबुआ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विधायक कार्यालय गोपाल काॅलोनी में भारत के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जन्मजंयति मनाई गई इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वाराउनके चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हे याद किया ।
उक्त जानकारी देते हुए युवक कांग्रेस के प्रवक्ता लोकेन्द्र बिलवाल ने बताया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया द्वारा नेहरूजी के चित्र पर माल्यापर्ण किया तथा बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जिन्हे बच्चे प्यार से चाचा नेहरू बुलाते थे वे भारत के पहले प्रधानमंत्री थे तथा उनके द्वारा 19947 ो 1964 तक देश का नेतृत्व किया , विभाजन और आर्थिक चुनोतियों कासामना करते हुए भारत को आजाद के बाद के दौर में आगे बढाया पंडित नेहरू ने अपनी दूरदर्शी नीतियों ओर प्रेरक नेतृत्व के जरिए न केवल गंभीर चुनोतियों पर काबू पाया बल्कि भारत को प्रगति के पथ पर सफलतापूर्वक आगे बढाया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी श्री आशिष भूरिया ने भी माल्यापर्ण कर नेहरूजी को नमन किया तथा उन्होने बताया कि जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन को बाल दिवस के रूप में मनाते है, नेहरू जी एक गंभीर व्यक्त्वि के थें। वे सक्रिय स्वतंत्रता सेनानी थें भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढाने एवं मजबुत करने में उनका योगदान हमेशा याद किया जावेगा।
इस अवसर पर जितेन्द्र राठौर शहर अध्यक्ष, पार्षद धुमा भाई, युवक कांग्रेस के हेमेन्द्र बबलु कटारा, एनएसयुआई जिलाध्यक्ष नरवेश अमलियार, प्रेम गुडिया, दिनेश मेडा, ,गुलरान कुरैशी,पियुश बघेल, हरिसिंह भूरिया, आदेश भूरिया, सजंय परमार रोहित हटिला किलू भूरिया सहित अनेक कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन व आभार लोकेन्द्र बिलवाल ने माना है।

