डाॅ विक्रांत भूरिया को मिली बडी जिम्मेदारी एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया

विधायक डाॅ विक्रांत भूरिया को कांग्रेस पार्टी ने बडी जिम्मेदारी सौपी है। डाॅ भूरिया झारखण्ड राज्य के आगामी होने वाले विधानसभा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिसके अन्र्तत वे विधानसभा के प्रत्याशीयों के चयन करने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभायेगें।
प्रेस विज्ञपित के माध्यम से अवगत कराया गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा डाॅ भूरिया को झारखण्ड राज्य में आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, डाॅ भूरिया की नियुक्ति पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश रांका वीरसिहं भूरिया विधायक थांदला,पूर्व विधायक पेटलावद वालसिंह मेडा, पूर्व प्रदेश सचिव हेमचन्द्र डामोर, निर्मल मेहता, आशिष भूरिया, महिला कांग्रेस की श्वेता मोहनिया, मानसिंह मेडा, शंकरसिंह भूरिया, हेमेन्द्र बबलू कटारा, एवं शहर अध्यक्ष जितेन्द्र राठौर झाबुआ, दिनेश गारी रानापुर एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षगण, कैलाश डामोर रानापुर,गेन्दालाल थांदला, यामीन शेख मेघनगर, गौरव सक्सेना,वसीम सैयद, लोकेन्द्र बिलवाल एनएसयुआई नरवेश अमलियार आदि ने बधाई दी है।