झाबुआ

सफलता की पहली सीढ़ी अच्छे से पढ़ना लिखना है
पुण्यतिथि पर किया सेवा कार्य
झाबुआ। पढ़ लिखकर ही इंसान अपने भविष्य को सवार सकता है। सफलता की पहली सीढ़ी अच्छे से पढ़ना लिखना ही है। पढ़ा लिखा इंसान घर, समाज और देश में अपनी अलग पहचान बनाता है।
यह यह बात अंतरवलिया स्थित महर्षि दयानंद सेवा आश्रम में भावेश सोलंकी ने बच्चों से कहीं। यह आयोजन उनके पिताजी विनोद सोलंकी की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया था। यहां उपस्थित बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया। अंत में सभी को स्वल्पाहार वितरण किया गया। झाबुआ स्थित श्री सद्गुरु गौशाला पर पशु सेवा के तहत गायों को हरे चने और सब्जियां खिलाई गई। इस दौरान आश्रम की संचालिका मनीषा आर्य, श्यामलाल पाल, सरिता सोलंकी, सेजल सोलंकी, कृष्णा सोलंकी, रेखा गवली आदि उपस्थित थे।

Reporter

🙏 Rinku runwal 🙏🌼+9425970791

Sjabdabaan.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button