Blog

*कलेक्टर द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली

*शिकायत निवारण में अनावश्यक विलम्ब ना किया जाये और पारदर्शिता और जवाबदेही से समस्या निवारण के प्रयास किये जाये- कलेक्टर*

*जिले में बिना अनुमति किसी भी कॉलोनी निर्माण ना हो यह सुनिश्चित किया जाये- कलेक्टर*

             झाबुआ 04 नवम्बर, 2024। कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को प्रातः11 बजे किया गया।
             कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन, 500 और 1000 दिनों से अधिक लंबित शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक बन्द कराने एवं समाधान ऑनलाईन की शिकायतों का विभागवार समीक्षा कर रुचि लेकर संतुष्टिपूर्वक निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया।
             कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विशेष जनसुनवाई रामा मे प्राप्त शिकायतो की विभागवार समीक्षा कर नॉन अटेण्डेट शिकायतो के संबंधित अधिकारियो को नोटिस दिये जाने हेतु निर्देशित कर कहा कि शिकायत निवारण में अनावश्यक विलम्ब ना किया जाये और पारदर्शिता और जवाबदेही से समस्या निवारण के प्रयास किये जाये।
             कलेक्टर नेहा मीना द्वारा राज्य स्तर से विभिन्न बोलीयों के अनुवाद के लिए बनाये जाने वाले एआई ट्रांसलेशन टुल हेतु भीली बोली का डेटा बेस जल्द से जल्द तैयार करने हेतु सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को निर्देशित किया।
             राणापुर क्षेत्र में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी निर्माण के सम्बन्ध मे की गयी कार्यवाही की जानकारी लेकर निर्देशित किया कि जिले में बिना अनुमति किसी भी कॉलोनी निर्माण ना हो यह सुनिश्चित किया जाये। जर्जर भवनों को डिस्मेण्टल करने के निर्देश के परिपालन में देरी के कारण लम्बित भवनों के सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो को नोटिस दिये जाने हेतु निर्देश दिये गये।
             आयुष्मान भारत योजना के तहत 70+ आयु वर्ग के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने, श्रमिको के आयुष्मान कार्ड का सेचुरेशन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के कार्यक्रमो का निर्धारण कर शैड्‌यूल बनाये जाने हेतु, लंबित भू अर्जन और भू आवंटन और धारणाधिकारो के प्रकरणो के निपटारे हेतु निर्देशित किया।
              कलेक्टर द्वारा विशेष जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु चलाये अभियान की प्रगति रिपोर्ट और 30 नवम्बर तक लम्बित जाति प्रमाण बनाये जाने, इन्दौर- दाहोद रेल्वे लाइन हेतु धारा 20 का प्रकाशन, जिले मे सोयाबीन उपार्जन की स्थिति, उर्वरको की उपलब्धता, स्वामित्व योजना, प्रधान मंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना की समीक्षा एवं जिले में आयोजित सिलिकोसिस कैम्प की स्वास्थ्य एवं श्रम विभाग की संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।
             दिवाली के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नापतोल विभाग का संयुक्त दल के माध्यम से जांच में कुल 71 नमूने जिसमे 35 लीगल व अन्य सर्विलांस प्रकरणो के सम्बन्ध में समीक्षा कर विभिन्न प्रकरणों में आरोपित अर्थदण्ड की समयानुसार वसूली करने हेतु निर्देशित किया।
            इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री सत्यनारायण दर्रो, संयुक्त कलेक्टर श्री अक्षयसिंह मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला श्री तरुण जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर श्री मुकेश सोनी, डिप्टी कलेक्टर श्री हरिशंकर विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा, समस्त जिला अधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त सीएमओ एवं सीईओ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button